📅 28 Sep 2026 | 📍 नई दिल्ली, भारत

GHAR TAK EXPRESS NEWS

भारत का अपना नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल

ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 DeepSeek इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को AI पर देगा ब्रीफिंग🔴 सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन फिर शुरू की, वैश्विक तेल आपूर्ति को राहत की उम्मीद🔴 एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया🔴 UPI में मर्चेंट फीस की नई व्यवस्था से PhonePe और Google Pay को बड़ा फायदा संभव🔴 SpiceJet पर सरकार की सख्ती, परिचालन और वित्तीय स्थिति की निगरानी बढ़ी🔴 उत्तर कोरिया ने तीन घंटे में दागीं दो संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान सतर्क🔴 एशियन गेम्स 2026 का नागोया में आगाज, 45 देशों की भागीदारी; भारत की नजर पदकों पर🔴 रियाद में फिर सुरक्षा अलर्ट, एयरपोर्ट के पास काला धुआं दिखा; सऊदी ने पहले जारी किया था ऑल-क्लियर🔴 भारत-कनाडा व्यापार वार्ता में तेजी, साल के अंत तक CEPA समझौते की उम्मीद🔴 चीन में AI पर केंद्रीय बैंक सलाहकार की चेतावनी, बढ़ सकता है सप्लाई-डिमांड असंतुलन

सिद्धार्थनगर में अभय समाज पार्टी का जनसंपर्क अभियान, डॉ. घनश्याम निषाद के नेतृत्व में ग्रामीणों

संपादक: Ghar Tak Express News | प्रकाशित: 29 जून 2026, 11:29 पूर्वाह्न
WhatsApp Facebook

सिद्धार्थनगर। अभय समाज पार्टी के संस्थापक माननीय शत्रुघ्न सिंह निषाद के दिशा-निर्देश पर पार्टी का तीन दिवसीय जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान 21 जून से 23 जून 2026 तक सिद्धार्थनगर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के उपराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद ने किया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद सहित जिला अध्यक्ष रामनारायण सिंह निषाद, रामचंद्र निषाद, दीपक सिंह निषाद, पूरन सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पार्टी का घोषणा-पत्र जनता के समक्ष रखा।

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र तथा शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभय समाज पार्टी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा धूशवा, मऊ जुगिनिह्वा, अलीगढ़, शोहरतगढ़ सहित कई गांवों का दौरा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम जनता की वास्तविक समस्याओं को समझना, सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करना तथा लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों के बीच बैठकर चौपाल आयोजित की, जहां लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, महंगाई, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, किसानों की समस्याएं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाने जैसी अनेक चुनौतियां आज भी बनी हुई हैं।

अभय समाज पार्टी के उपराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सिद्धार्थनगर जिले के ग्रामीण इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। तीन दिनों तक चले इस अभियान के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं है, बल्कि जनता का बेटा बनकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है तो यह प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर कमी है। अभय समाज पार्टी ऐसे सभी लोगों की आवाज बनने का कार्य करेगी जिन्हें आज तक न्याय नहीं मिला।

चौपालों में उपस्थित ग्रामीणों ने सबसे अधिक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बेरोजगारी, किसानों की आय, महंगाई, बिजली, पेयजल और पेंशन जैसी समस्याओं को उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि अनेक सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित हैं और वास्तविक लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई गांवों में आज भी खराब सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी तथा किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने प्रत्येक गांव में लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों को पार्टी के स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद ने पार्टी का घोषणा-पत्र भी ग्रामीणों के बीच प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अभय समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणा-पत्र में प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को प्रतिमाह 15 हजार रुपये पेंशन देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं की सुरक्षा तथा गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जानने का प्रयास किया कि आगामी चुनाव को लेकर ग्रामीणों की सोच क्या है। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकास, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों पर कार्य करने वाले विकल्प की तलाश में हैं। अभय समाज पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी केवल राजनीतिक परिवर्तन की बात नहीं कर रही, बल्कि गांवों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंची है। कार्यक्रम के अंत में अनेक ग्रामीणों ने इस जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों तथा लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल रहे उपराष्ट्रीय अध्यक्ष – डॉ. घनश्याम निषाद,प्रदेश अध्यक्ष – ओमप्रकाश निषाद,जिला अध्यक्ष (सिद्धार्थनगर) – रामनारायण सिंह निषाद,दीपक सिंह निषाद,रामचंद्र निषाद,पूरन सिंह अन्य जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी |

Report : GHAR TAK EXPRESS NEWS